
उदित वाणी, पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता-हल्दीपोखर मार्ग पर चापीडीह के पास एक दर्दनाक दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई. बताते हैं कि हादसा शाम लगभग चार बजे हुआ जब विपरीत दिशा से आ रही हाईवा ने मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मार दी.
मृतक लक्ष्मण महाकुर, जो राजनगर थाना के रूपा नाचना के निवासी थे, हाता से हल्दीपोखर जा रहे थे. इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मोटरसाइकिल का नंबर झारखंड – Jh05CE6094 है. हाईवा चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है.
पोटका थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और आरोपी हाईवा चालक की खोज शुरू कर दी गई है.
Advertisement
<

