
उदित वाणी, कांड्रा : 15वें वित्त आयोग के मद से निर्मित सौर ऊर्जा संचालित जलापूर्ति योजना के तहत बना जलमीनार अब सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गया है. बताया जाता है कि कांड्रा के पुराना पोस्ट ऑफिस रोड से स्टेशन जाने वाले मार्ग के समीप स्थित यह जलमीनार पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है.
इसके कारण न केवल आसपास के मोहल्लों के लोग, बल्कि स्टेशन की ओर जाने वाले यात्री भी पीने के पानी के लिए परेशान हैं.
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य नहीं हुआ है. वहीं, इस संबंध में जब कांड्रा पंचायत की मुखिया श्रीमती शंकरी देवी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जलमीनार की खराबी की जानकारी प्राप्त हो चुकी है, बहुत जल्द ही इसकी मरम्मती कर दी जाएगी.
ग्रामीणों को उम्मीद है कि शीघ्र मरम्मत के बाद यह सौर जलमीनार फिर से चालू हो सकेगा और क्षेत्र में पेयजल संकट से राहत मिलेगी.

