
उदित वाणी, गुवा : बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक), गुवा के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने सेल गुवा अयस्क खान के नव पदस्थापित मुख्य महाप्रबंधक चंद्र भूषण कुमार को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर यूनियन के सदस्यों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके कार्यकाल में गुवा अयस्क खान के समग्र विकास की उम्मीद जताई. यूनियन पदाधिकारियों ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, नई क्वार्टर व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, सड़कों और स्ट्रीट लाइटों की समस्या, सभी विभागों में कर्मियों की कमी, पदोन्नति और क्लस्टर चेंज जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.
मुख्य महाप्रबंधक चंद्र भूषण कुमार ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि खान और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव और उचित कदम उठाए जाएंगे.
इस मौके पर यूनियन के प्रेसिडेंट नवल किशोर सिंह, जोनल सेक्रेटरी तूफान घोष, ब्रांच सेक्रेटरी चंद्र कुमार शर्मा, राजेश नायक, राजेश दास, महेश बरला, बिनोद सिंह, विजय बहादुर, आनंद पूर्ति, गोविंदा पान, रितेश, राजेश, संजय यादव, राजकीरण समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. पूरे कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साह से भरा रहा.

