
उदित वाणी, आदित्यपुर : महाव्रत छठ के मौके पर जहां प्रशासन खरकाई नदी एवं नदी तट को साफ और स्वच्छ करने के काम में जुटा हुआ है, ताकि छठ व्रती व्रत के दौरान नदी के स्वच्छ पानी में स्नान कर सकें और वहां अर्घ्य अर्पित कर सकें. वहीं, कुछ लोग नदी और नदी तट को प्रदूषित करने का काम लगातार कर रहे हैं.
आज खरकई नदी के जयप्रकाश उद्यान घाट पर नदी और नदी तट का अवलोकन करने के दौरान स्पष्ट रुप से देखने को मिला, कि नदी के दूसरी ओर से नदी में कचड़ा (बेकार समान) फेंककर नदी और नदी तट को गन्दा और अपवित्र किया जा रहा है.
और यह कार्य वहां नदी की दूसरी ओर (बोधनवाला गैरेज के पास) नदी किनारे स्क्रैप टाल संचालित करने वाले व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है. परन्तु इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है. और आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन भी इससे बेपरवाह बना हुआ है.

