
उदित वाणी, रांची : रांची के बिरसा मुंडा जेल में मुलाकातियों से पैसे लेने के आरोप में सरकार ने आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. इनमें से दो लोगों को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि चार के खिलाफ निलंबन और विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है. वहीं अन्य दो के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
बता दें कि बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में मुलाकातियों से पैसे लेने का वीडियो और खबर सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर मामले की सुनवाई शुरू की. इसके बाद सरकार ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था. समिति की रिपोर्ट के बाद सरकार ने यह कार्रवाई की है.
Advertisement
<

