
उदित वाणी, रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी द्वारा सोमवार को फिर निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे के करीबी विनय कुमार सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. एसीबी ने विनय सिंह के हजारीबाग स्थित नेक्सजेन महिंद्रा शोरूम को सील कर दिया. एसीबी द्वारा यह कार्रवाई सुबह करीब 7.30 बजे की गई.
ज्ञात हो कि रविवार को दिनभर की जांच के बाद शाम को एसीबी की टीम वापस चली गई थी. फिर देर रात करीब एक बजे जांच एजेंसी शोरूम खुलवाने के लिए शोरूम पहुंचा. लेकिन स्टाफ द्वारा शोरूम नहीं खोला गया. जिसके बाद सोमवार की सुबह एसीबी ने शोरूम को सील कर दिया और शोरूम के बाहर नोटिस चिपका दिया.
Advertisement
<

