
उदित वाणी, जमशेदपुर : जी टाउन क्लब के कर्मचारियों के बोनस समझौता पर शनिवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच हस्ताक्षर हो गया. समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 36103 रुपए और न्यूनतम 24004 रुपए मिलेंगे. औसत बोनस 32466 रुपए मिलेगा. बोनस 15 प्रतिशत होगा. बोनस की राशि 30 सितंबर तक कर्मचारियों के बैंक खाते में भेज दी जाएगी.
समझौते से 42 कर्मचारी लाभान्वित होंगे. समझौते पर प्रबंधन की ओर से विनीत कुमार शाह, प्रणय सिन्हा, राजेश कुमार झा, मुकेश वर्मा, विकास कुमार, राकेश जायसवाल, रोशन डे तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, बीके डिंडा, ददन सिंह, किरण महतो, मो हामिद ने हस्ताक्षर किए.
Advertisement
<

