
उदित वाणी, जमशेदपुर: आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा आज आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग के सर्विस सड़क को अवैध कब्जा से मुक्त कराने की कार्रवाई की गई. इसका उद्देश्य दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान मुख्य मार्ग पर आम लोगों के आवागमन और आपातकालीन सेवाओं को सुचारु रुप से जारी रखना था. इसकी शुरुआत खरकाई पुल के पास सर्विस सड़क से हुई. इस दौरान जेसीबी पॉकलेन की मदद से सर्विस सड़क पर अवैध रुप मौजूद ठेला, खोमचा और अस्थायी दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई. वहीं, ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से सभी लोगों से सर्विस रोड पर दुकानें न लगाने और रास्ता जाम न करने की अपील भी की गई.
Advertisement
<

