
उदित वाणी, जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न कंपनियों की ओर से संडे को भी वर्किंग किया जा रहा है, ताकि पूजा की छुटि्टयों के चलते काम प्रभावित नहीं हो. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट की ओर से भी शुक्रवार को सर्कुलर जारी कर संडे 28 सितंबर को वर्किंग रखने का आदेश है. सर्कुलर के अनुसार हालिया बिजनेस की जरूरत को ध्यान में रखते हुए संडे 28 सितंबर को जेनरल ऑफिस समेत पूरा प्लांट लर्किंग रहेगा. इसके बदले में कम्पेन्सेटरी ऑफ बाद में दिया जाएगा. इसकी सूचना बाद में दी जाएगी. बताया जा रहा है कि टाटा मोटर्स में 29 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर के बीच छुट्टी रहेगी. उधर, टाटा कमिंस ने पहले ही 27 सितंबर ले लेकर 2 अक्टूबर तक छुट्टी की घोषणा कर दी है.
Advertisement
<

