उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की ट्रस्टी बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है. इस ट्रस्टीज बोर्ड का चेयरमैन टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सर्विसेस) डीबी सुंदरा रामम को बनाया गया है. इस संबंध में टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है. इस बोर्ड में टाटा स्टील मेरामंडली ऑपरेशन के उपाध्यक्ष उत्तम सिंह, सीएसआर के चीफ सौरव रॉय, चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी और चीफ एविएशन सर्विसेस रवि राधाकृष्णन को ट्रस्टी, हेड बीएजी कॉरपोरेट सर्विसेस अनुज मेंहदीरट्टा को कोषाध्यक्ष, हेड एडवेंचर प्रोग्राम एंड स्पोर्ट्स एकेडमीज हेमंत गुप्ता को मैनेजिंग ट्रस्टी बनाया गया है. इसके अलावा टीएसएएफ के मेंटर बचेंद्री पॉल और सोसाइटीज के हेड निशीथ कुमार सिन्हा को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement

