
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स लीव बैंक कमेटी की एक बैठक कमेटी के चेयरमैन जे दास के कार्यालय में हुई. बैठक में लीव बैंक के सचिव वर्सिल सहाय, यूनियन प्रतिनिधि के तौर पर एचएस सैनी, बीके शर्मा एवं प्रकाश विश्वकर्मा शामिल थे. बैठक में कुल 27 आवेदनों पर विचार हुआ, जिसमें सात आवेदनों में तकनीकी खामियां पाई गई, जबकि 20 आवेदनों को स्वीकार करते हुए लगभग 1100 छुट्टियां वितरित की गई. स्कीम के तहत अधिकतम 90 दिनों की छुट्टी जरूरतमंदों को उपलब्ध कराने का प्रावधान तय है.
फलस्वरूप सात कर्मियों को 90 – 90 दिनों की छुट्टियां वितरित की गई. बताते चलें कि बीमार कर्मचारियों द्वारा छुट्टी के लिए आवेदन दिया जाता है, जिस पर कमेटी विचार कर लीव बैंक से लीव स्वीकृत करती है. इसके तहत 50 प्रतिशत छुट्टियां माफ कर दी जाती है जबकि शेष 50 प्रतिशत छुट्टी कर्मियों के सेवा कार्य में बहाल होने के बाद तीन वर्षों में वापस लीव बैंक में जमा लिया जाता है.

