
उदित वाणी, जमशेदपुर: आज अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की नयी जिला कमिटी की घोषणा जिला कार्यालय में प्रदेश महामंत्री विकास गुप्ता के द्वारा की गई। इस नयी कमिटी में जिला अध्यक्ष आलोक कुमार, महामंत्री अभिषेक बजाज, उपाध्यक्ष नरेश मंडल एंव महिला शाखा कहां पर की अध्यक्षा सुनीता भगत, महामंत्री बिंदु जायसवाल को दायित्व प्रदान की गई। प्रदेश महामंत्री समेत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शंकर लाल मितल,प्रदेश अध्यक्षा विनीता साह, प्रदेश संयोजिका सुनीता जायसवाल ने माला एंव शाल देकर सभी नये पदाधिकारियों का स्वागत एंव अभिनंदन किया। साथ ही पूरे जिले में वैश्य समाज को संगठन से जोड़ने एंव समाज हित में कार्य करने का निर्देश दिया। सभी नये पदाधिकारियों ने भी संगठन का आभार जताते हुए वैश्य समाज को एकजुट करने एंव इसके माध्यम से पूरे वैश्य समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विकास गुप्ता, शंकर लाल मितल, अनिल अग्रवाल, विनीता साह, ऋषि गुप्ता, सुनीता जायसवाल, सतीश गुप्ता,धरीक्षण प्रसाद, विनोद गुप्ता, रामरतन खंडेलवाल, अभिषेक बजाज, संजय जयसवाल नरेश कुमार मंडल पवन शर्मा सुनील कुमार गुप्ता कांता देवी अमरेश कुमार गुप्ता अजीत गुप्ता कृष्ण प्रसाद धर्मनाथ गुप्ता, अनीता देवी, कान्ता देवी नारायण जायसवाल,विकास रंजन,समेत अन्य मौजूद थे.

