
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहरी स्वास्थ्य मिशन, जमशेदपुर के तत्वाधान में मदरसा ज़ियाया दारुल कीरत, मानगो में एक स्पेशल आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की गईं। कैंप में 250 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया, जिसमें बीपी जांच, शुगर जांच और अन्य आवश्यक चिकित्सा जांच शामिल थीं। इसके अतिरिक्त, मरीजों को मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया।कैंप में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।इस आयोजन में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिनके प्रयासों से अधिक से अधिक लोगों को कैंप में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कैंप में डॉ. आदिल जमशेद भूरी, डॉ. लवली आनंद, डॉ. साजिद अनवर, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सुमन कुमार मंडल, लैब तकनीशियन नागेश्वर मुर्मू, धीरज मंडल, वरुण पाल, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीनुल हक अंसारी सचिव,मुख्तार आलम खान,मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी,डॉक्टर ज़रीना खान शारीक अनवर और मानगो क्षेत्र की सहिया उपस्थित रहे।शहरी स्वास्थ्य मिशन और ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने इस कैंप के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया। इस तरह के आयोजन भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

