
उदित वाणी,जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा स्थित ADLS सनशाइन +2 स्कूल और Zudio मॉल में आज अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आग लगने की स्थिति में बचाव उपायों और त्वरित प्रतिक्रिया की जानकारी देना था।
ADLS सनशाइन +2 स्कूल में आयोजित मॉक ड्रिल में छात्रों और शिक्षकों को फायर अलार्म की पहचान, प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों का उपयोग, सुरक्षित निकासी मार्ग, और आपातकालीन परिस्थितियों में संयम और सतर्कता से कार्य करने के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
इसी तरह, Zudio मॉल में मॉल के कर्मियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित निर्णय लेने, फायर एक्सटिंग्विशर का सही उपयोग, और आपातकालीन दरवाजों के माध्यम से सुरक्षित निकासी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और आपातकालीन परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक और संगठित तरीके से कार्य करने की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त की। इस मॉक ड्रिल ने सभी को आग से जुड़ी आपातकालीन स्थितियों में अपनी भूमिका और जिम्मेदारी को समझने का अवसर प्रदान किया।

