
उदित वाणी, गिरिडीह : गिरिडीह शहर के पंजाबी मोहल्ला में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के आवास पर छापेमारी की गई. एसीबी धनबाद के डीएसपी विनोद महतो ने बताया कि प्रदीप गोस्वामी पर आय से अधिक संपति होने की सूचना पर जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार प्रदीप गोस्वामी फिलहाल जिले के पीरटांड प्रखंड मे प्रतिनियुक्त हैं. प्रदीप गोस्वामी ज़ब गिरिडीह परिवहन विभाग में थे तो उसी समय शहर के एक व्यक्ति ने इनके खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए एसीबी को शिकायत दर्ज कराई थी.
Advertisement
<

