
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने मंगलवार को आशियाना 3.0 लांच किया. भारत का पहला कंटेंट-टू-कॉमर्स होमबिल्डिंग प्लेटफॉर्म, जो व्यक्तिगत घर निर्माताओं को अपना घर अधिक भरोसे, सुविधा और नियंत्रण के साथ बनाने में सक्षम बनाता है. नए और बेहतर रूप में पेश किया गया यह प्लेटफॉर्म अब उपयोगकर्ताओं को एक समग्र अनुभव प्रदान करता है. इसमें क्यूरेटेड सॉल्यूशंस, उपयोग में आसान सेल्फ-हेल्प टूल्स और सरल, आकर्षक कंटेंट शामिल है, जो घर बनाने की जटिल प्रक्रिया को न सिर्फ आसान बनाते हैं, बल्कि बेहतर परिणामों की दिशा में मार्गदर्शन भी करते हैं. नया, आसान और सरल आशियाना न केवल टाटा स्टील समूह के विभिन्न उत्पादों तक आसान पहुंच प्रदान करता है, बल्कि उपयोगकर्ताओं के अनुभव को भी समृद्ध बनाता है. यह ऐसा क्यूरेटेड कंटेंट उपलब्ध कराता है, जिसकी मदद से घर बनाने वाले अपने सपनों के प्रोजेक्ट को पूरी संतुष्टि के साथ पूरा कर सकते हैं.
उपभोक्ता केन्द्रित है यह प्लेटफॉर्म
यह प्लेटफॉर्म उपभोक्ता केंद्रित और ज्ञान आधारित एक ऐसी कंटेंट लाइब्रेरी से सुसज्जित है, जिसमें आसान भाषा और इंटरैक्टिव फॉर्मेट (जैसे आलेख, वीडियो, कॉमिक स्ट्रिप्स, इन्फोग्राफिक्स, चित्रण और क्विज़ में छोटे-छोटे हिस्सों में जानकारी दी गई है. यह कंटेंट होमबिल्डिंग की सभी 5 चरणों को कवर करते हुए 31 प्रमुख विषयों पर आधारित है.
यह केवल ऑनलाइन स्टोर नहीं है-आशीष अनुपम
आशीष अनुपम, वाइस प्रेसिडेंट – लॉन्ग प्रोडक्ट्स, टाटा स्टील ने कहा:
“आज के घर निर्माता केवल एक ऑनलाइन स्टोर से अधिक की उम्मीद करते हैं. वे प्रेरणा, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और ऐसे सहज टूल्स चाहते हैं जो जटिल निर्णयों को आसान बना सकें. नया टाटा स्टील आशियाना प्लेटफॉर्म इन्हीं अहम उपभोक्ता जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे यह घर बनाने की पूरी प्रक्रिया में हर कदम पर उनका भरोसेमंद साथी बन सके.”
बेहतर अनुभव प्रदान करता है
एक साधारण मार्केटप्लेस से एक सशक्त प्लेटफॉर्म की ओर विकसित होते हुए आशियाना 3.0 अब न सिर्फ बेहतर अनुभव प्रदान करता है, बल्कि इसका उद्देश्य यह भी है कि वह हर घर निर्माता का सबसे भरोसेमंद सलाहकार और हमसफर बने. बेहतर गुणवत्ता वाले बिल्डिंग मटेरियल्स तक पहुंच और प्रोजेक्ट्स की प्रभावी योजना व क्रियान्वयन के साधनों के साथ-साथ नया आशियाना 3.0 अब घर निर्माण में सौंदर्यात्मक पहलुओं को भी ध्यान में रखता है. डिज़ाइन क्विज़ और 300 से अधिक आर्किटेक्चर प्लान्स की लाइब्रेरी जैसे टूल्स, व्यक्तिगत घर निर्माताओं (IHBs) को उनके सपनों के घर की कल्पना करने में मदद करते हैं. आशियाना 3.0 इंटरएक्टिव और गेमिफाइड कंटेंट के माध्यम से उपभोक्ताओं को न केवल सशक्त बनाता है, बल्कि उन्हें होमबिल्डिंग की पूरी प्रक्रिया में उत्साहित, शामिल और जागरूक भी करता है. इस नए अनुभव के जरिए, ग्राहक न सिर्फ अधिक सहजता और आत्मविश्वास के साथ खरीदारी कर पाएंगे, बल्कि प्लेटफॉर्म से उनकी जुड़ाव भी बढ़ेगा. यही जुड़ाव आगे चलकर ब्रांड की विश्वसनीयता और पहचान को और भी मज़बूत बनाएगा.

