
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 19 जुलाई शनिवार को ब्लॉक क्लोजर रहेगा. कंपनी प्रबंधन की ओर से इस बारे में सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि 19 जुलाई को ब्लॉक क्लोजर रहेगा. इस क्लोजर के दौरान कर्मियों को आधा वेतन प्रबंधन की ओर से और आधा कर्मचारियों की छुट्टी से समायोजित किया जाएगा. जिन कर्मियों को काम पर बुलाया जाएगा, उन्हें अलग से नोटिस जारी किया जाएगा. ऐसे कर्मी जो काम पर बुलाने पर ड्यूटी नहीं आएंगे, उन्हें उस दिन छुट्टी पर मान लिया जाएगा. प्रबंधन ने यह भी निर्देश दिया है कि क्लोजर के पहले और बाद में कर्मि्यों को छुट्टी नहीं मिलेगी.
Advertisement
<
