
उदित वाणी, रांची : बोकारो ज़िले के बहुचर्चित तेतुलिया मौजा में 100 एकड़ से अधिक वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया तथा सीआईडी ने दोनों आरोपियों को रांची स्थित सीआईडी की बिशेष अदालत में पेश किया गया. जहां से आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में केन्द्रीय कारा होटवार भेज दिया गया.
दोनों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर वन भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा करने और उसे बेचने का आरोप है. इस मामले की जांच झारखंड सीआईडी के अलावा प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भी मनीलौंड्रिंग के तहत जांच किया जा रहा है. यह मामला वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में भी विचाराधीन है. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से इस मामले से जुड़े सभी मूल दस्तावेजों का पूरा रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया गया है.
