
उदित वाणी, आदित्यपुर : लगातार हुई वारिश के कारण आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अनेक स्थानों पर जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण स्थानीय लोगों का आवागमन लगभग ठप्प हो गया है. परिणामस्वरुप स्थानीय लोगों को काफी परेशानियाँ झेलनी पड़ रही है. ताजा मामला आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या-35 (कुलुपटाँगा बस्ती) अंतर्गत आदर्श नगर से साईं कॉलोनी जाने वाले रास्ता नाला में तब्दील हो गया है. स्थानीय लोग इसके लिए आदित्यपुर नगर निगम की लापरवाही को जिम्मेवार मान रहे हैं. आदित्यपुर नगर झामुमो के उपाध्यक्ष लालबाबू सरदार ने नगर निगम प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
Advertisement
<

