
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने सारे लोकेशनों के बीच अपने एचआर फंक्शंस को बेहतर और उत्पादक बनाने के लिए वन टाटा स्टील पीपुल प्रैक्टिसेस को प्रोत्साहित करने जा रहा है. इसके लिए कंपनी ने वन एचआरएम फोरम का गठन किया है, जिसका काम क्रॉस फंक्शनल और क्रॉस लोकेशंस एचआर फंक्शन्स की सिनर्जी बनाना और बेस्ट प्रैक्टिसेस को अपनाना है. साथ ही एचआर के सामने आने वाली चुनौतियों का एक दूसरे के साथ शेयर कर उसका समाधान निकालना, लांग टर्म पीपुल स्ट्रेटजी को बढ़ाने के साथ ही संगठन में कल्चरल बदलाव लाने और पूरे संगठन में प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उसे रोकने पर यह काम करेगा. इसके लिए एचआर एक्जिक्यूटिव काउंसिल का गठन किया गया है, जिसकी चेयरपर्सन, चीफ पीपुल ऑफिसर आत्रेयी सान्याल होंगी. इस काउंसिल के अन्य सदस्य होंगे-क्रिस जेक, एलडी बेट्स, राजेश चिंतक, जुबिन पालिया. संयोजक का पद अभी खाली है.
सीएचआरएम फोरम का गठन
सीएचआरएम फोरम का भी गठन किया गया है, जिसकी चेयरपर्सन चीफ पीपुल ऑफिसर आत्रेयी सान्याल होंगी. इसके सदस्यों में कैथरीन जेन्कींस, कारलोटे बोस्मा, क्रिस जेक, देवी प्रसाद पंथाला, करण लखानी, एलडी बेट्स, नीना बहादूर, पापोरी चक्रवर्ती, प्रसन्ना कुमार नंदा, राजेश चिंतक, विनिता प्रकाश, विवोन सुवोनरत्ना और जुबिन पालिया.

