
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील की सेफ्टी एपेक्स कमेटी की बैठक में जीरो दुर्घटना का लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया गया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने सेफ स्टील बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सेफ्टी से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने इसके लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने पर जोर दिया. हालांकि बैठक में उन्होंने जमशेदपुर, कलिंगानगर तथा मेरामंडली में हुई दुर्घटना पर चिंता भी जाहिर की.
बैठक में बताया गया कि कंपनी में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेड रिस्क एरिया को चिन्हित करने के लिए अध्ययन कराया जाएगा. सेफ्टी क्षेत्र में यह कंपनी की सर्वोच्च कमेटी है. इस बैठक में टाटा स्टील के सेफ्टी के वीपी समेत विभिन्न यूनियनों के अध्यक्ष भी शामिल हुए.

