
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील में हालिया सांगठनिक बदवाल को देखते हुए फेरो, अलॉयज एंड मिनरल्स (एफएएम) बिजनेस काउंसिल का पुनर्गठन किया गया है. इस संबंध में टाटा स्टील के सीइओ तथा प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से बुधवार को जारी सर्कुलर के मुताबिक कंपनी के रॉ मेटेरिल्यल के उपाध्यक्ष संदीप कुमार को चेयरपर्सन बनाया गया है, जबकि हेड प्रोजेक्ट्स टेक्नोलॉजी नताशा झा को कंवेनर मनोनीत किया गया है. इनके अलावा इस 13 सदस्यीय काउंसिल में ओएमएंडक्यू के जीएम अतुल कुमार भटनागर, चीफ अनिमेष सिन्हा, अतानु रंजन पाल, हरपन्ना हल्ली महेश बाबू, इआइसी पंकज सतीजा, कमला कांत, जया सिंह पांडा, के पार्वाथीसम, मनीष सिन्हा, प्रदीप कुमार बाल, तृप्ति श्रीवास्तव को सदस्य बनाया गया है. यह सर्कुलर तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा.
