
उदित वाणी, रांची : कृषि, पशुपालन व मत्स्य विभाग के मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की 5 जून को कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगायेंगी. जिसमें कृषि मंत्री आम लोगों की समस्या सुनेंगीं और जन समस्याओं के समाधान व शिकायतों के निवारण का प्रयास करेंगी. कांग्रेस कोटे के मंत्रियों द्वारा राज्य से लेकर जिला स्तर तक जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में 5 जून को राज्य के कृषि मंत्री द्वारा जनता दरबार का आयोजन कांग्रेस भवन में किया गया है. जनता दरबार पूर्वाहन 11 बजे से शुरू होगा. जनता दरबार में सभी विभाग से संबंधित समस्याओं पर विभागीय मंत्री द्वारा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करने का प्रयास किया जायेगा.
See also PM Modi: 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद, प्रधानमंत्री देश को करेंगे संबोधित - आज रात 8 बजे
Advertisement
<
