उदित वाणी, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में निर्धारित रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के चलते 26 मई 2025 से 1 जून 2025 तक कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, कुछ का आंशिक रूप से संचालन किया जाएगा और कुछ को पुनर्निर्धारित किया गया है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
रद्द की गई ट्रेनें :
1. 68046/68045 (आसनसोल-आद्रा-आसनसोल) मेमू पैसेंजर:
दिनांक 26, 27, 29, 30, 31 मई और 1 जून 2025 को यह सेवा रद्द रहेगी।
2. 18019/18020 (झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम) एक्सप्रेस:
दिनांक 26 और 29 मई 2025 को यह ट्रेनें रद्द रहेंगी।
आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ की गई ट्रेनें :
1. 68056/68060 (टाटानगर-आसनसोल-बर्नपुर) मेमू पैसेंजर:
दिनांक 27, 28 मई और 1 जून 2025 को यह ट्रेनें आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ होंगी। आद्रा-आसनसोल-आद्रा खंड पर सेवा रद्द रहेगी।
2. 68079/68080 (बोकारो स्टील सिटी-चंद्रपुरा-बोकारो) मेमू पैसेंजर:
दिनांक 30 मई और 1 जून 2025 को यह ट्रेनें महुदा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होंगी। महुदा-चंद्रपुरा-महुदा खंड पर सेवा रद्द रहेगी।
समय में बदलाव :
1. 18035 (खड़गपुर-हटिया) एक्सप्रेस:
दिनांक 26, 29 और 30 मई 2025 को खड़गपुर से प्रस्थान समय दो घंटे देर से होगा।
2. 18036 (हटिया-खड़गपुर) एक्सप्रेस:
दिनांक 27, 31 मई और 1 जून 2025 को हटिया से प्रस्थान समय दो घंटे देरी से होगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त करें। यात्रियों की असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए रेलवे ने कहा है कि यह कदम सुरक्षा और ट्रैक के रखरखाव कार्य के लिए आवश्यक है।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।