उदित वाणी, जमशेदपुर: जिला दूरसंचार समिति, पूर्वी सिंहभूम की बैठक आज अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला अंतर्गत वैसे ग्रामों में जहां मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है विभिन्न मोबाइल टावर कंपनियों को यथाशीघ्र वहां मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उपस्थित मोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा संबंधित ग्रामों के अक्षांश एवं देशांतर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया ताकि मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जा सके।
बैठक में उपस्थित बीएसएनएल के प्रतिनिधि के द्वारा बताया गया कि सभी प्रखंडों के सभी पंचायत भवन में बीएसएनएल का फाइबर लगाया जा चुका है। वहां केवल ब्रॉडबैंड कनेक्शन ले लेने से नेटवर्क उपलब्ध हो जाएगा। फिलहाल यह नेटवर्क केवल पंचायत भवन में उपलब्ध हो पाएगा। जब तक पूरे गांव में मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है तब तक पीडीएस सिस्टम में सहयोग के लिए संबंधित पंचायत भवन में उपलब्ध फाइबर का उपयोग किया जा सकता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
जमशेदपुर : मोबाइल कनेक्टिविटी से वंचित गांवों में सुविधा पहुंचाने की तैयारी: जिला प्रशाशन ने मोबाइल कंपनियों के साथ की बैठक
Advertisement
<


