उदित वाणी जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर पलंग मार्केट के पास बोड़ाम निवासी सनातन सिंह से चाकू की नोक पर लूट करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में छायानगर डब्बा लाइन निवासी तुषार मुखी उर्फ शान बाबू उर्फ शन्टा, विनोद राम, सोनु मुखी और गोलू मुखी के अलावा एक नाबालिग शामिल है. पुलिस ने इनके पास से लूटे गए 11,500 रुपये, घटना में प्रयुक्त दो चाकू समेत एक कान की बाली बरामद किया है. पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों मानगो पुल के पास एक महिला से उसकी कान की बाली नोच ली थी जिसमें महिला घायल हो गई थी. हालांकि, महिला से छीनी गई कान की बाली सिटी गोल्ड की थी. बता दें कि 4 मई को बोड़ाम के व्यक्ति से छायानगर पलंग मार्केट के पास पांच बदमाशों ने चाकू के बल पर 20 हजार की लूट कर ली थी. पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है जबकि अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
JAMSHEDPUR: लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 आरोपियों में एक नाबालिग
Advertisement
<


