उदित वाणी रांची: राज्य में अगले एक माह के अन्दर बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा 55 हजार 524 पदों पर नियुक्ति के लिए एक माह के अन्दर अधियाचना झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग जेएसएससी को भेज दी जायेगी. जिनमें बड़े पैमाने पर 38 हजार शिक्षकों की बहाली की जायेगी. शिक्षकों के अलावा गृह विभाग में 13473 एवं वन विभाग में 4051 पदों पर नियुक्ति की जायेगी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, गृह विभाग तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उक्त रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों विभागों में नियुक्ति नियमावलियों की सभी बाधाओं को अतिशीघ्र दूर करते हुए एक माह के भीतर अधियाचना जेएसएससी को भेजें. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने के लिए प्रतिबद्ध है. विभागों के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जा सके, इसके लिए नियुक्ति नियमावली एवं रोस्टर से संबंधित जितनी भी विसंगतियां हैं उन्हें दूर करके यथाशीघ्र विज्ञापन प्रकाशित करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नियुक्ति प्रक्रिया प्रारम्भ करके ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अवसर देने के लिए प्रतिबध्द है. बैठक में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्यसचिव एल ख्यांगते, डीजीपी नीरज सिन्हा, गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राजेश शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एके रस्तोगी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
55524 पदों पर नियुक्ति के लिए 1 माह के अंदर जेएसएससी को अधियाचना भेजने के सीएम ने दिए निर्देश
38000 शिक्षकों के भरे जायेंगे पद
Advertisement
<

