
उदित वाणी, चक्रधरपूर : शनिवार को चक्रधरपुर शहर के प्रेम निवास समीप माल वाहर ऑटो पलटने से उसमें सवार चालक समेत चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों का अनुमंडल अस्पताल में मरहम पट्टी करने के बाद रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह बांईका गांव से 12 मजदूरों को लेकर चालक मंडल सामड चक्रधरपुर शहर के बाटा रोड आया था.
लेकिन मजदूरों का आज काम नहीं होने के कारण सभी मजदूर उसी ऑटो में सवार होकर गांव लौट रहे थे. इस दौरान रांची-चाईबासा मुख्या मार्ग प्रेम निवास के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी.
जिससे बांईका गांव निवासी 35 वर्षीय सुष्मिता गोप, 20 वर्षीय सोगना गोप, 30 वर्षीय पूर्वी सामड समेत ऑटो चालक 24 वर्षीय मंडल सामड घायल हो गये. आनन-फानन में सभी घायलों का अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. जिसके बाद चिकित्सकों ने घायलों को रेफर कर दिया. इधर चालक मंडल सामड ने बताया कि प्रेम निवास के समीप अचानक ब्रेक लगा और ऑटो पलट गयी. जिससे मजदूर घायल हो गये. इस दूर्घटना से मुझे में चोट आई है.


