उदित वाणी, जमशेदपुर : टिमकेन वर्कर्स यूनियन के आगामी 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव पदाधिकारी ने गुरुवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है. यूनियन के अध्यक्ष पद पर आस्तिक महतो एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. वहीं महामंत्री पद के लिए इस बार राज किशोर प्रसाद और विजय यादव के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी.
कमेटी मेंबर्स के 15 पदों में से 11 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। केवल दो विभागीय क्षेत्रों में ही मतदान के जरिए चुनाव कराया जाएगा.
कार्यालय पदाधिकारियों की सूची (Office Bearers):
पद | उम्मीदवार |
---|---|
अध्यक्ष | आस्तिक महतो (निर्विरोध) |
महामंत्री | विजय यादव, राज किशोर प्रसाद |
डिप्टी प्रेसीडेंट | अनिल कुमार पांडेय, आरएस सिंह, रवीन्द्र प्रसाद, जाहिर अहमद सिद्दिकी |
वाइस प्रेसीडेंट | पवन कुमार शर्मा, राजीव मंडल, रूद्राशीष महतो, शिवशंकर पालित, श्रीकांत दत्ता, शुभाशीष प्रधान, सुधीर कुमार राय, वीरेन्द्र प्रसाद |
सहायक सचिव | अरूण कुमार, बब्लू कर्मकार, बलराम प्रसाद, बृंद कुमार, कमलेश कुमार यादव, आरके वर्मा, सुबोध कुमार रे, तपन कुमार महतो |
कोषाध्यक्ष | अजय कुमार भौतिका, स्वप्न कुमार महतो |
कमेटी मेंबर पदों पर स्थिति:
कुल 15 सीटों में से 11 पर निर्विरोध चुनाव संपन्न, 4 सीटों पर मुकाबला शेष:
विभाग | सीट | उम्मीदवार |
---|---|---|
रेल सेल (02) | अशोक कुमार सिंह, देवदुलाल सरकार, सुदामा प्रसाद सिंह | |
मेंटेनेंस, टूल रूम (02) | दिनेश प्रसाद, के. राजू राव (निर्विरोध) | |
कोन सेल (03) | राणा लाहिड़ी, श्रीनिवास प्रसाद, सुरेश रविदास (निर्विरोध) | |
कप सेल (02) | दीपक कुमार शर्मा, गुरूचरण मांझी (निर्विरोध) | |
हीट ट्रीटमेंट (02) | दिनेश कुमार महतो, कन्हैया यादव (निर्विरोध) | |
रोलर सेल (01) | इन्द्रदेव मंडल (निर्विरोध) | |
स्टोर (01) | संजीव कुमार (निर्विरोध) | |
क्वालिटी (02) | चन्द्रशेखर, पीसी सिन्हा, रवीन्द्र कुमार सिन्हा |
फोकस:
महामंत्री पद को लेकर विजय यादव और राज किशोर प्रसाद के बीच होने वाला मुकाबला इस चुनाव की सबसे बड़ी टक्कर माना जा रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि 26 अप्रैल को किसके पक्ष में यूनियन का जनमत जाता है.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।