उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी नामोटोला में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां के निवासी विनोद कुमार सिंह को शनि उर्फ श्रेष्ठ और उसके साथियों ने पोल में रस्सी से बांधकर बुरी तरह पिटाई कर दी। आरोपियों ने उस पर बार-बार पुराने केस को उठाने और समझौता करने का दबाव बनाया।
पीड़ित विनोद कुमार सिंह ने परसुडीह थाना में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे वे अपने घर से बाहर निकले ही थे कि शनि और उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद मोहित, निकेश सिंह समेत अन्य लोगों ने उन पर हथियार और रॉड से हमला कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों में देवजी सिंह और छोटू ने उसे पोल में बांध दिया और फिर सब मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की।
फिलहाल परसुडीह थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।