उदित वाणी, आदित्यपुर: नागरिक समन्वय समिति (नासस), आदित्यपुर इकाई ने अध्यक्ष निरंजन मिश्रा के नेतृत्व में मार्ग संख्या-12, आदित्यपुर-2 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया.
नारी शक्ति: समाज की रीढ़
मुख्य अतिथि उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नारी सिर्फ कोमलता की प्रतिमूर्ति नहीं, बल्कि शक्ति, विद्या और धनलक्ष्मी का प्रतीक भी है. उन्होंने कहा कि एक शिक्षित नारी पूरे परिवार को शिक्षित कर सकती है और समाज की रीढ़ बन सकती है. इस दौरान उप नगर आयुक्त ने महिलाओं को शॉल और भागवत गीता भेंट कर सम्मानित किया.
वरिष्ठ महिलाओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं का सम्मान
कार्यक्रम में समाज की प्रबुद्ध महिलाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं और 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी वरिष्ठ महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इस पहल ने महिला सशक्तिकरण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाया.
नगर निगम से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा
वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्य दिवाकर झा ने उप नगर आयुक्त को नगर निगम से संबंधित समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की अपील की.
विशिष्ट जनों की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में नागरिक समन्वय समिति के महासचिव ई. अजित कुमार, विमल सिंह, उषा पांडेय, लीलावती देवी, सुमनलता सोय, करुणलता मिश्रा, ज्ञानवी देवी, सोनी सिंह, सोनी ठाकुर, शशिप्रभा सिंह, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष राजमंगल ठाकुर, विनोद शंकर मिश्रा, मनोज सिंह, नीरू सिंह, अनिला झा, रुक्मिणी पूर्ति, मंजू देवी, सूरज झा, नवीन कुमार, अभिजीत सिंह, प्रवीण पंडित, संजय कुमार, दीपक राय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।