
उदित वाणी गिरिडीह: गिरिडीह जिले की पुलिस ने बिहार-झारखंड के कुख्यात दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरिडीह एसपी, डॉ. विमल कुमार, ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि गुनियाथर ओपी क्षेत्र में एक मुखिया के पति और एक पारा शिक्षक को लगातार धमकियां मिल रही थीं।
इस मामले में गिरिडीह पुलिस और बिहार के जमुई जिले की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर कई स्थानों पर छापेमारी की और दोनों नक्सलियों को बिहार से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। इन पर विस्फोटक रखने और लेवी वसूलने जैसे कई गंभीर आरोप हैं, जिनके मामले झारखंड के गिरिडीह और बिहार के जमुई जिलों में दर्ज हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों नक्सली “कोड़ा दस्ता” के सक्रिय सदस्य थे।
पुलिस ने वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल रंगदारी मांगने के लिए किया गया था।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।