
उदित वाणी, रांची: बुधवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रामगढ़ जिला अंतर्गत गोला प्रखंड के लुकैयाटांड़ बरलंगा में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे. बताया गया गया कि उक्त कार्यक्रम हेमंत सोरेन के दादा-दादी सोना-सोबरन के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया है. कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के अजय कुमार के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया.
Advertisement
<

