
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः दुर्गा पूजा महिला कमिटी के द्वारा कल्पनापुरी कॉलोनी, आदित्यपुर स्थित शिव मन्दिर के पास निर्मित दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन कल शाम 6 बजे होगा. मौके पर राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री चम्पाई सोरेन मुख्य अतिथि तथा आदित्यपुर नगर निगम की उप नगर आयुक्त पारुल सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे. इस हेतु आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई गई है. उक्त जानकारी प्रियंका मंडल ने दी.
Advertisement
<
