
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः इच्छापुर बस्ती, आदित्यपुर स्थित सहारा गार्डेन सिटी की महिलाओं का सावन महोत्सव आज होटल नोवांता, आदित्यपुर में संपन्न हुआ. श्रीमती अंजू राठौड़ तथा श्रीमती ज्योति बाला के नेतृत्व में आहूत सावन महोत्सव का उपस्थित महिलाओं ने भरपूर लुत्फ उठाया. इस दौरान महोत्सव में भाग लेने वाली महिलाओं को ढ़ोल और नगाड़ा की थाप पर थिरकते हुए भी देखा गया. वहीं, फन गेम सहित महिलाओं के बीच अनेक मनोरंजक कार्यक्रम भी आहूत किया गया. इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने लजीज व्यंजनों का स्वाद भी चखा. इस अवसर पर सुनीता, काजल, अंजू, सुधा, अन्नपूर्णा, शिल्पी, अमिता, उषा, पुष्पाँजली, अनन्या, रश्मि, कुमुद, सुजाता, वन्दना, रंजना, अनुश्री आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

