
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर 2 के मार्ग संख्या 10 स्थित वृद्ध शांति निकेतन के कार्यालय मे रविवार शाम 6 बजे से हनुमान चालीसा के पाठ की शुरूआत हुई. और अब पहले की तरह प्रत्येक मंगलवार को शाम 6 बजे से हनुमान चालीसा तथा धार्मिक प्रवचन का आयोजन होगा. आयोजन की शुरुआत समाज की खुशहाली के लिए की गई है, जिसमें विशेष रुप से वृद्ध लोगों को मन की शांति और धार्मिक परंपराओं को जागृत करना हैं. और समाज ,परिवार के तनाव और विभिन्न चिताओं को दूर करने मे इससे मदद मिलती हैं. इस आयोजन को कथा सम्राट और धार्मिक ग्रंथो के विशेषज्ञ अवधेश ठाकुर अपने वाणी से भक्तों को आनंदित कर देते हैं. आयोजन को सफल बनाने में चंद्रमा पांडे, टी. के. तिवारी, आर.एन चौधरी, ए.पी. रस्तोगी, जगदीश मंडल, निहार रंजन होर, आर.एस.साह, बालाकांत झा, दुखहरण पंडित आदि लगे हुए हैं.

