
उदित वाणी जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत ह्यूमपाइप मोड के पास मंगलवार देर शाम दो नशेड़ियों ने ऑटो चालक तपन मंडल पर उस्तरा से हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. इधर, घटना के बाद तपन ने अपना इलाज एमजीएम अस्पताल में करवाया. तपन के बाएं ओर पंजड़े में चोट आई है. तपन ने बताया कि वह ऑटो चलाने के काम करता है. वह ह्यूमपाइप मोड के पास ऑटो खड़ी कर सवारी का इंतजार कर रहा था तभी गौरव भुइयां और काना भुइयां आए और एग्रिको चलने को कहा. मना करने पर हाथपाई करते हुई उस्तरा से वार कर दिया.
Advertisement
<

