
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील ने कोविड के चलते जिन भावी माताओं को वर्क फ्रोम होम की सुविधा दी थी, उसे वापस लेते हुए पहले की तरह काम करने का निर्देश जारी किया है. वीपी एचआरएम आत्रेयी सान्याल की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि कोविड-19 के चलते वैसी महिलाएं, जो मां बनने वाली थी, उन्हें वर्क फ्रोम होम की सुविधा दी गई थी. अब जब स्थिति सामान्य हो गई है, वैसे में इन माताओं को घर से काम करने की सुविधा की एडवाइजरी को खत्म कर दिया गया है.
Advertisement
<

