
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः जिला भाजपा के पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने आगामी लोक सभा चुनाव में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के रिकॉर्ड मतों से जीतने का दावा किया. साथ हीं कहा कि आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव के सरायकेला विधान सभा क्षेत्र का संयोजक बनने से उनकी कार्य कुशलता और अनुभव का लाभ संगठन को अवश्य मिलेगा, जिसके कारण इस विधान सभा से पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा को ऐतिहासिक जीत हासिल होगी. इस संबंध में बयान जारी कर श्री शर्मा ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के कारण देश की जनता नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधान सेवक के रुप में देखना चाहती है.
Advertisement
<

