
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आरआईटी थाना के नए थाना प्रभारी के रुप में विनय कुमार ने आज पदभार ग्रहण किया. तत्पश्चात श्री कुमार ने थाना में पदस्थापित पदाधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक भी की तथा दैनिक स्टेशन डायरी को अपडेट रखने का निदेश दिया. साथ हीं थाना आने वाले फरियादियों से सहानुभूतिपूर्वक रवैया रखते हुए बेहतर पुलिसिंग करने का निदेश भी दिया. इससे पूर्व थाना के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा संयुक्त रुप से नए थाना प्रभारी का स्वागत किया गया. नए थाना प्रभारी ने क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों में संलग्न सक्रिय असमाजिक तत्वों पर सख्ती बरतने को अपनी प्राथमिकता बताया है. उल्लेखनीय है कि श्री कुमार इससे पूर्व बोकारो जिला के विभिन्न थाना में अपनी सेवा दे चुके हैं.
Advertisement
<

