उदित वाणी जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को ऑफिस बियरर्स की बैठक
स्थानीय चमरिया गेस्ट हाउस में हुई, जिसमें चुनाव को लेकर गुरुवार 11 जनवरी को बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्यों से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क करके बुलाने का निर्णय लिया गया.
इस कमेटी मीटिंग में चुनाव संबंधी निर्णय लिया जाना है. टाटा वर्कर्स यूनियन की वर्तमान कार्यकारिणी निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. अध्यक्ष ने उम्मीद जताई की कि वर्तमान कार्यकारिणी के 3 साल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत निश्चित तौर पर टीम की वापसी होगी.
Advertisement
<


