उदित वाणी सरायकेला: स्वामी विवेकानंद सेवा पब्लिक स्कूल मुरुप में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इससे पूर्व एसडीओ का स्कूल प्रबंधन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। एसडीओ ने ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के बेहतर कार्यक्रम के लिए स्कूल व स्कूल प्रबंधन की सराहना की। कहा बच्चों में कला एवं प्रतिभा की कमी नहीं है बस इस कला और प्रतिभा को निरंतर निखारने की जरूरत है। इसके लिए अभिभावकों का भी साथ चाहिए। एसडीओ ने कहा अच्छे संस्कारों के बिना देश का नवनिर्माण असंभव है। अगर अपने देश को नया भारत बनाना है तो सबसे पहले अपने देश के भविष्य यानि यहां के बच्चों को अच्छे संस्कार देने होंगे। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी आगे बढ़ाने की सख्त जरूरत है जो यह विद्यालय बेहद अनुशासित ढंग से कर रही है। एसडीओ ने कहा आगे चलकर यह विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय का रूप लेगा और किसी भी प्रकार की प्रशासनिक सहयोग के लिए मैं हमेशा तत्पर हूँ। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामनाथ होता ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम में संचालित यह स्कूल भारतीय संस्कृति व सभ्यता को सर्वोपरि मानकर बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने का काम कर रही है जो सराहनीय है। विद्यालय के प्रबंधक सह प्राचार्य जगत किशोर प्रधान वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा स्कूल बच्चों के व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने का काम कर रही है ताकि बच्चे आगे चलकर देश का सफल नागरिक बन सके। कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शंभूनाथ प्रधान ने कहा छात्रों के बहुमुखी एवं चौमुखी विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं एवं खेल के प्रति छात्रों को अभिप्रेरित करना विद्यालयों का दायित्व होना चाहिए और एसवीएस विद्यालय इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मधु मंडल,शंभूनाथ प्रधान व श्यामपद महतो ने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक मिशाल बताया। इससे पूर्व स्कूल के छात्र छात्राओं ने रंगारंग नृत्य संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में खूब वाहवाही लूटी। बच्चों की प्रस्तुति देख अभिभावक गदगद हो गए। इस अवसर पर मुरुप पंचायत के मुखिया तापस महतो,पंचायत समिति सदस्य अनिता प्रधान,राजेन्द्र प्रधान,अजीत प्रधान समेत अभिभावकों व अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही। वार्षिक उत्सव के सफल आयोजन में शिक्षक विकास प्रधान,बहादुर महतो,ललिन लोहार,लाखो महतो,गीता प्रधान,राधा रानी महतो,सविता महतो,नीति महतो,सीमा प्रामाणिक समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: स्वामी विवेकानंद सेवा पब्लिक स्कूल मुरुप में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया
Advertisement
<


