उदित वाणी जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ में यात्रियों को परेशानी नहीं हो उसे लेकर रेलवे पुरी तरह से लगा हुआ है। उसे लेकर रेलवे कई विशेष ट्रेन चला रहा है। उसी क्रम में 17 नवंबर को चैनई से टाटानगर के लिए और सहरसा से चक्रधरपुर होते हुए रायपुर के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलेगा। इसके लेकर रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी हैं दोनो ट्रेन एक तरफा स्पेशल रहेगा। रेलवे के द्वारा जारी अधिसुचना के अनुसार गाडी संख्या 06087 चैनई बीच -टाटानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17नवबंर को दोपहर मे 1.30 मिनट मे चैनई से प्रस्थान कर 18 नवंबर को शाम 5.30 मिनट में टाटा पहुँचेगी।इस ट्रेन का ठहराव गुटूर, विजयवाड़ा, राजमुडंरी, घुववाडा, विजयनगरम, पार्वतीपुरम टी एम,रायगढ़ा टिटलागढ़, बलंगीर,सबंलपुर, झाङसुगूङा ,राउलकेला ,चक्रधरपुर और टाटानगर में होगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

