
उदित वाणी जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर में गुरुवार को नैक संबद्धता पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
इसके मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. नीता सिन्हा (एसोसिएट प्रोफेसर, जमशेदपुर को- ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर) उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीणा प्रियदर्शी ने किया।
उन्होंने डॉ. नीता सिंह को शॉल देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर रसायन विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. अरुंधति दे और आईक्यूएसी को- ऑर्डिनेटर डॉ. सुशीला हंसा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Advertisement
<

