उदित वाणी, सरायकेला: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश कमिटी का विस्तार कर दिया गया है। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के झारखंड प्रभारी उमैर खान द्वारा जारी सूची में सरायकेला खरसांवा जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव तस्लीमा मल्लिक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। तस्लीमा मल्लिक को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पूरे जिले के कांग्रेसियों में खुशी है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर तस्लीमा मल्लिक ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे बखूबी निभाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा वे पार्टी हित व संगठन मजबूती को लेकर लगातार कार्य करते रहेंगे। जानकारी हो कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के झारखंड प्रभारी उमैर खान ने प्रदेश समिति का विस्तार करते हुए 10 उपाध्यक्ष,15 महासचिव व 17 सचिव समेत 18 जिला में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन का मनोनयन किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
सरायकेला: कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनी तस्लीमा मल्लिक,कहा पार्टी हित व संगठन मजबूती को लेकर करूंगी कार्य
Advertisement
<


