
उदित वाणी, जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्विधालय के नर्सिंग विभाग ने बुधवार को रेबीज से बचाव के लिये कार्यक्रम का आयोजन किया.
कार्यक्रम में एनएसयू ने एनजीओ जमशेदपुर रेड पाव के साथ मिलकर “हम जानवरों के लिये भी है” कैम्पेन में भाग लिया. इसके साथ ही एनएसयू “एनिमल हेल्थ कैम्पेन ड्राइव ” का हिस्सा बना. कार्यक्रम में प्रो किशोर ओझा ने कहा कि हम लोगों के साथ अपना कितना भी समय बिता ले पर वे हमें भूल जाते है, लेकिन अगर हम जानवरों के साथ एक पल भी बिता ले तो वे हमें हमेशा याद रखते है.
किशोर ने कहा ये गौरव की बात है कि एनएसयू के नर्सिंग विभाग ने चार कुत्तों को गोद लेकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी उठाई है.कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वीके सिंह, बी श्रीनिवास राव, डॉक्टर अंबुज कुमार और रेड पाव के निदेशक रोहन प्रीत उपस्थित थे. सभी अतिथियों को मोमेंटो, बुके और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान विश्विधालय के कुलाधिपति एमएम सिंह, कुलपति डॉ गंगाधर पांडा, रजिस्ट्रार नागेन्द्र सिंह, प्रो डी शोम, प्रो ओपी शर्मा उपस्थित थे.
