
उदित वाणी कांड्रा: सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सोमवारी मार्डी ने कांड्रा पंचायत के दर्जनभर वार्ड में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके साथ महिलाओं की एक फौज थी। श्रीमती सोमवारी मार्डी द्वारा जनसंपर्क अभियान करते समय बताया कि इस बार मुझे आम जनमानस ने मुखिया उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया है मुझे पूरा उम्मीद है कि यहां की जनता का वोट मुझे ही मिलेगा। कांड्रा पंचायत के लहाकोटी, आजाद बस्ती, कंचनपाड़ा, एसकेजी कॉलोनी, सिनेमा हॉल, डोकाकुली, मध्यबस्ती, बाजार, बानाडूंगरी, धातकीडीह इत्यादि क्षेत्रों का दौरा किया। और अपने पक्ष में वोट मांगा।

Advertisement
<

