उदित वाणी,जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत मकदमपुर से शनिवार दोपहर पुलिस ने सात गोवंशीय पशु को बरामद किया है. सभी पशुओं को बांधकर रखा गया था. पुलिस ने आस पास मौजूद लोगों से पशुओं के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया पर पशुओं का कोई भी मालिक सामने नहीं आया. सभी पशुओं को कलियाडीह गौशाला भेज दिया गया है. जानकारी देते हुए परसुडीह थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ गोवंशीय पशुओं को रखा गया है. सूचना पाकर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और सभी पशुओं को बरामद किया. सभी पशु लावारिस हालत में पाए गए हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि संभवतः पशुओं को कसाइयों द्वारा वध करने के उद्देश्य से रखा गया था. आस पास के लोगों ने भी किसी तरह की जानकारी नहीं दी है. फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में है जिसने उन पशुओं को वहां बांधा था.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: सात गौवंशीय पशुओं को परसुडीह पुलिस ने किया बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Advertisement
<


