
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के हिस्से के रूप में ग्रीन-ए-थॉन की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. दौड़ का आयोजन रविवार 4 जून को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह 6 बजे से किया जाएगा.
इसका पंजीकरण जमशेदपुर के सभी नागरिकों के लिए खुला है और इच्छुक लोग https://forms.office.com/r/1HC4n6GiB8 लिंक के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं.
दौड़ को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा और यह जुबली पार्क की परिधि में एक मार्ग को कवर करेगी. पंजीकरण 2 जून तक होगा. उल्लेखनीय है कि पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है.
हर साल संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए नए विषयों पर ध्यान केंद्रित करता है. इस साल की थीम बीट प्लास्टिक पोल्यूशन्स #BeatPlasticPollution है.

