
उदित वाणी, रांची: नये संसद भवन का उध्दघाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नहीं कराने और उध्दघाटन समारोह में भी आमंत्रित नहीं करने को लेकर झामुमो ने आक्रोश व्यक्त किया है.
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रवक्ता सुप्रियो भटटाचार्य ने कहा कि केन्द्र द्वारा संसद के 500 मीटर की परिधि में रहनेवाले देश के सर्वोच्च पद पर आसीन तत्कालीन दलित राष्ट्रपति को नये संसद के शिलान्यास समारोह व वर्तमान आदिवासी राष्ट्रपति को उध्दघाटन समारोह में नहीं बुलाया गया.
उन्होंने केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा कि ढाई बर्ष पहले जब एक-एक सांस के लिए लोग तरस रहे थे. अपनी खुद की आकांक्षा को लेकर शिलान्यास समारोह व उध्दघाटन में सबसे उपर अपना नाम पटिटका लगाने के लिए राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया.
उन्होंने कहा कि मानो संसद भवन का उध्दघाटन समारोह सिर्फ तंत्र के लिए था, लोक के लिए नहीं.

